फर्जी खबर: मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी के बाद बंद हो जाएंगी दिल्ली में कई योजनाएं? जानिए वायरल दावे की सच्चाई

मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी के बाद बंद हो जाएंगी दिल्ली में कई योजनाएं? जानिए वायरल दावे की सच्चाई
  • दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हुए गिरफ्तार
  • गिरफ्तारी के बाद बंद हो जाएंगी दिल्ली में कई योजना
  • जानिए सोशल मीडिया पर वायरल दावे की सच्चाई

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पिछले हफ्ते शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी हुई थी। जिसके बाद एक अफवाह हवा की तरह फैल रही है। इसमें दावा किया जा रहा है कि मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली में मुफ्त बिजली-पानी और महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा जैसी योजनाएं बंद कर दी जाएंगी। सोशल मीडिया पर भी इस तरह के दावे वाली खबर काफी फैल रही हैं। जिसके बाद दिल्ली के योजना विभाग ने यह साफ जाहिर किया है कि मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी से योजनाओं पर कोई असर नहीं होगा और सारी योजनाएं पहले की ही तरह जारी रहेंगी।

दिल्ली सरकार की प्लानिंग विभाग की सेक्रेटरी निहारिका राय ने 26 मार्च को इस बात को अफवाह करार देते हुए एक प्रेस नोट जारी किया। इसमें कहा गया है, "यह संज्ञान में लाया गया है कि कुछ शरारती तत्व अफवाह फैला रहे हैं कि दिल्ली के मुख्यमंत्री के गिरफ्तारी के बाद कल्याणकारी योजनाएं और सब्सिडी रोक दी जाएगी। कानून अपना काम करता रहेगा और यह साफ किया जाता है कि योजनाएं और गवर्नेंस किसी व्यक्ति पर आधारित नहीं होती और सामान्य रूप से चलती रहेंगी।"

इसके बाद उन्होंने लोगों से इन अफवाहों पर विश्वास न करने की अपील की और कहा ये कल्याणकारी योजनाएं, सब्सिडी और पेंशन पहले की ही तरह मिलती रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि ये सारी योजनाएं जनता के भरे टैक्स के पैसों से चलती हैं न कि किसी व्यक्ति या राजनीतिक दल के फंड से।

दिल्ली सरकार योजनाओं के तहत कई स्कीम्स चलाती जैसे 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली, महिलाओं को मुफ्त बस सेवा, और भी कई सब्सिडी वाली कई स्किमें चलाती है, जिसके बंद होने की अफवाह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के गिरफ्तारी के बाद फैलने लगी थी।

Created On :   26 March 2024 12:35 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story